फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: खेरापति, सदर्न क्लब और सी स्पोर्टिंग यूनियन ने जीते मैच

विज्ञापन
किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ मैदान पर मैच खेलते खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग में गुरुवार को हुए पहले मैच में खेरापति क्लब ने एसएस क्रिकेट क्लब को सात विकेट से और दूसरे मैच में सदर्न क्लब ने केएन टाइटंस को तीन विकेट से हराया। तीसरे मैच में सी स्पोर्टिंग यूनियन ने वाईएमसीसी को चार विकेट से पराजित किया।
विज्ञापन


कल्याणपुर स्थित गीता देवी क्रिकेट मैदान पर हुए पहले मैच में एसएस क्रिकेट क्लब ने 40 ओवर में आठ विकेट पर 260 रन बनाए। टीम से दिव्यांश सिंह ने 80, अरुण ने 68, आशुतोष ने 32 रन बनाए, तो गेंदबाजी में शैलेंद्र पाल ने तीन, विराट सिंह ने एक विकेट लिया। वहीं खेरापति ने 37 ओवर में तीन विकेट पर 263 रन बनाकर मैच जीता। टीम से विराट सिंह ने 146 रन की शतकीय पारी खेली, तो आदित्य ने नाबाद 52 रन बनाए। गेंदबाजी में अमन ने दो विकेट लिए। विराट सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

पनकी स्थित रामलखन भट्ट मैदान पर हुए दूसरे मैच में केएन टाइटंस ने 38.2 ओवर में 188 रन बनाए। टीम से सतीश यादव ने 75 व अविनाश ने 36 रन बनाए। गेंदबाजी में आदर्श श्रीवास्तव ने तीन, कृष्णा बाली ने दो, आदित्य दीक्षित, अदिति अग्रवाल और आदर्श त्रिपाठी ने एक-एक विकेट झटका। वहीं सदर्न क्लब ने 39 ओवर में सात विकेट पर 189 रन बनाकर मैच जीता। टीम से कृष्णा बाली ने 51, शुभदीप ने 50 व कृष शर्मा ने 31 रन बनाए। गेंदबाजी में नवल कुमार, विष्णु और सतीश यादव ने दो-दो विकेट चटकाए। प्लेयर ऑफ द मैच कृष्णा बाली को चुना गया।
विज्ञापन


किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ मैदान पर खेले गए तीसरे मैच में वाईएमसीसी ने 40 ओवर में चार विकेट पर 242 रन बनाए। टीम से तुषार पाल ने 117 रन की शतकीय पारी खेली, तो राहुल पाल ने 76 रन बनाए। गेंदबाजी में हर्षित गौतम ने दो, शिवम शुक्ला और अश्मित वर्मा ने एक-एक विकेट लिया। वहीं सी स्पोर्टिंग यूनियन की टीम ने 40 ओवर में छह विकेट पर 245 रन बनाकर मैच जीता। टीम से पारस शर्मा ने 68, हर्षित गौतम ने 65 और सत्यम सिंह ने 42 रन बनाए। गेंदबाजी में वीर ने चार विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच हर्षित गौतम को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें