फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: माल का पुरवा में राजस्व टीम ने कब्जा मुक्त कराई जमीन

Mon, 18 May 2026 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। माल का पुरवा गांव में बरातशाला व पंचायत उत्सव भवन निर्माण में जमीन पर कब्जा से बाधा बनी थी। प्रधान की शिकायत पर रविवार को गांव पहुंची राजस्व टीम ने अतिक्रमण हटवा दिया और जमीन कब्जा मुक्त कराई।
विज्ञापन

तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में ग्राम पंचायत माल का पुरवा की ग्राम प्रधान सीमा देवी ने सीडीओ विधान जायसवाल से शिकायत की थी। बताया था कि बरातशाला व पंचायत उत्सव भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव गाटा संख्या 2737 की ऊसर भूमि पर किया है। इस पर एक परिवार के लोगों ने झोपड़ी रखकर कब्जा कर लिया है। सीडीओ ने तहसीलदार को आवश्यक निर्देश दिए थे। इस पर राजस्व टीम गठित की गई। एसडीएम व तहसीलदार के के निर्देश पर रविवार को राजस्व निरीक्षक अनिल कुमार, क्षेत्रीय लेखपाल उत्तम की टीम गांव पहुंचीं। राजस्व टीम ने अवैध कब्जा हटवा दिया। तहसीलदार संतोष कुमार ने बताया कि बरातशाला व पंचायत उत्सव भवन के लिए प्रस्तावित जमीन कब्जा मुक्त करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें