फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: संगठन के हस्तक्षेप से विरोध प्रदर्शन वापस, पवन गुप्ता ने मुंडन का फैसला टाला

विज्ञापन
नगर निगम गेट पर सदन से निष्का​न के विरोध में सिर मुडवाने के लिए बैठे भाजपा पार्षद पवन गुप्ता को - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। भाजपा पार्षद पवन गुप्ता ने संगठन के हस्तक्षेप के बाद रविवार को अपना सिर मुड़वाने का फैसला वापस ले लिया। उनके समर्थन में संत लाल का हाता से भी कई लोग कारगिल पार्क पहुंचे थे। पांच अन्य पार्षद भी पवन के समर्थन में डटे रहे। पवन के समर्थन में संतलाल हाता के कई लोग भी पहुंच गए थे।
विज्ञापन

26 दिसंबर को सदन की कार्यवाही के दौरान महापौर ने भाजपा पार्षदों पवन गुप्ता और अंकित मौर्या को चार बैठकों के लिए निष्कासित कर दिया था। इन दोनों के साथ ही सत्तारूढ़ पार्टी के पार्षद विकास जायसवाल, आलोक पांडेय, निक्कू और लक्ष्मी ने विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप लगाते हुए महापौर के बेटे अमित पांडेय बंटी के खिलाफ मोर्चा खोला। मामला संगठन के माध्यम से लखनऊ तक पहुंच गया है।
पवन गुप्ता और उनके समर्थक आंदोलनरत थे। पवन गुप्ता कारगिल पार्क में अपनी मांगों को लेकर मुंडन कराने वाले थे। इसी बीच भाजयुमो अध्यक्ष शिवांग मिश्रा ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। भाजपा उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित के फोन पर पवन गुप्ता ने आंदोलन स्थगित कर दिया। जिलाध्यक्ष ने एक-दो दिन में प्रेस वार्ता कर मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें