फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ग्राम पंचायतों की प्रगति खराब, दो एडीओ पंचायत का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने सोमवार को विकास भवन सभागार में पंचायती राज विभाग के विकास कार्यों की समीक्षा की। जिसमें बिल्हौर और शिवराजपुर में चल रहे कार्यों की प्रगति काफी मिली। एडीओ पंचायत बीएन सिंह और केसरी चंद को जमकर फटकार लगाई साथ ही वेतन रोकने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सीडीओ ने सभी एडीओ पंचायत को 10 दिन के अंदर आरआरसी केंद्र संचालित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत अभियान पूरी तरह से दम तोड़ रहा है। जिले की 590 ग्राम पंचायतों में से दो वर्षों में सिर्फ 50 ग्राम पंचायतों से ही कूड़ा उठान का कार्य शुरु हो सका है। इसके साथ इस वित्तीय वर्ष में 530 आरआरसी केंद्रों को संचालित होना था लेकिन विभाग के अधिकारियों और ब्लाक स्तर के जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण इनका संचालन ही नहीं हो पा रहा है। यही नहीं कई ग्राम पंचायतों में अभी स्वच्छता के उपकरण तक नहीं पहुंच सके हैं। सोमवार को सीडीओ ने एडीओ पंचायत के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की तो हकीकत सामने आई।
सीडीओ ने सभी एडीओ पंचायतों को कहा है कि गांवों में सफाई कराने के बाद इकट्ठा हुए कूड़े को अलग अलग बांटकर कूड़ा निस्तारण का काम देख रहीं संबंधित संस्थाओं से निस्तारित कराएं। उन्होंने सभी बीडीओ से कहा गया कि जिन कामों के लिए जमीनें नहीं मिल रही हैं, उसके लिए एसडीएम से समन्वय बनाकर भूमि का चिह्नांकन करें।
विज्ञापन

नून नदी का काम तेज कराने के साथ ही पिछले तीन वर्षों से अधूरे आंगनबाड़ी केंद्रों को काम पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली-पानी के कनेक्शन के निर्देश डीपीओ और सभी खंड विकास अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण योजना के तहत खराब प्रदर्शन करने वाले ब्लॉकों घाटमपुर, बिधनू, पतारा और भीतरगांव के बीडीओ को 15 मई तक सभी अधूरे आवासों का काम पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें