फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तीन दिन में दूर होगी जलभराव की समस्या, बनने लगीं नालियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। एनएच पीडब्ल्यूडी ने जीटी रोड में जलभराव की समस्या दूर करने के लिए डिवाइडर तोड़ते हुए नालियां बनानी शुरू कर दी है। तीन दिन में यह कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने आईआईटी से मोतीझील तक नौ किलोमीटर लंबे रूट में सड़क के बीच में डिवाइडर बनाकर उनमें एक तरफ से पानी दूसरी तरफ जाने के लिए चार-चार इंच के पाइप डाले थे। सफाई न होने के कारण ये पाइप चोक हो गए हैं। एनएच पीडब्ल्यूडी ने जीटी रोड में गुरुदेव मेट्रो स्टेशन से कल्याणपुर तक 25-30 मीटर दूरी में डिवाइडर तुड़वाकर नालियां बनानी शुरू कर दी है। इसके लिए डिवाइडरों को आरपार तोड़ा जा रहा है। इनमें जालियां लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें