फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री बीमा योजना में पहले ही दिन चार लाख ने कराया बीमा

Tue, 02 Jun 2015 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की विशेष बीमा योजनाओं की लांचिंग के पहले दिन कानपुर में 26 राष्ट्रीयकृत बैंकों से लगभग चार लाख पॉलिसी जारी हुई हैं। सभी बैंकों की शाखाओं में इन योजनाओं के लिए लोग कतार में खड़े दिखे। ग्रामीण क्षेत्रों में इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए खूब ललक दिखी।
विज्ञापन


सोमवार से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का सालाना प्रीमियम 330 रुपये है, जिसे 18-50 साल आयुवर्ग के लोग ले सकते हैं। इस योजना में किसी भी कारण से मृत्यु होने की दशा में उसके परिजनों को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। वहीं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का वार्षिक प्रीमियम 12 रुपये है।

18-70 वर्ष आयुवर्ग के लोग इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इसमें दुर्घटना से मृत्यु होने या पूर्ण अपंगता होने की स्थिति में दो लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं आंशिक अपंगता पर एक लाख रुपये दिए जाने का प्रावधान है। दोनों की पॉलिसी पर सर्विस टैक्स की राशि अतिरिक्त दी जाएगी। ये पॉलिसी सभी बैंक खाताधारकों के लिए उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के डीजीएम महेश गोयल का कहना है कि कानपुर में स्टेट बैंकों से लगभग सवा लाख पॉलिसी एक दिन में जारी की गई। न केवल शाखा बल्कि बैंक से अनुबंधित कस्टमर सर्विस प्वाइंट में भी मामूली औपचारिकताएं पूरी करके पॉलिसी ली जा सकती है।

पंजाब नेशनल बैंक के डीजीएम नेहाल अहमद ने बताया कि इन बीमा पॉलिसी को लेकर खाताधारकों में गजब का उत्साह दिखा। पहले ही दिन करीब 71 हजार पॉलिसी पीएनबी की विभिन्न शाखाओं से जारी हुई है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें