फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पंपिंग स्टेशन की बिजली कटी, गंगा में गया दो करोड़ लीटर गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। केस्को ने जल निगम (नगरीय) पर 354.68 करोड़ का बिजली बिल बकाया होने पर मंगलवार रात बाजिदपुर स्थित दो सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों और जल निगम कॉलोनी की बिजली काट दी। रविवार को भी जाजमऊ क्षेत्र के चार सीवेज पंपिंग स्टेशनों के कनेक्शन काटे गए थे।
विज्ञापन


बिजली कटने से गंगा नदी में दो करोड़ लीटर से अधिक गंदा पानी जाने की आशंका है। बाजिदपुर स्थित 36 एमएलडी क्षमता का प्लांट जनरेटर से सीमित रूप से चल रहा है। इससे शोधन क्षमता प्रभावित हो रही है और गंदा पानी गंगा में गिर रहा है। पांच एमएलडी क्षमता का प्लांट लंबे समय से बंद है, जबकि 36 एमएलडी प्लांट जनरेटर के सहारे चलाया जा रहा है। जनरेटर से सीमित संचालन के कारण 36 एमएलडी प्लांट की शोधन क्षमता प्रभावित हो रही है और गंदा पानी एयरफोर्स नाला (चोर नाला) के जरिए गंगा में गिर रहा है। दो दिन पहले केस्को ने 33 करोड़ रुपये के बकाए के कारण छबेलीपुरवा स्थित पंपिंग स्टेशन-एक, शीतलाबाजार स्थित पंपिंग स्टेशन-दो, वाजिदपुर स्थित पंपिंग स्टेशन-तीन और बुढि़याघाट स्थित पंपिंग स्टेशन-चार के बिजली कनेक्शन भी काट दिए गए थे। इन पंपिंग स्टेशनों से भी गंदा पानी ओवरफ्लो होकर गंगा में जा रहा है। जल निगम के अवर अभियंता आशीष कुमार ने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देने और जल्द भुगतान का प्रयास करने की बात कही। केस्को के जन संपर्क अधिकारी देवेंद्र वर्मा ने बताया कि कई नोटिस के बावजूद भुगतान नहीं हुआ। भुगतान होने पर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
केस्को ने जल निगम कॉलोनी का कनेक्शन भी काट दिया। इस कॉलोनी में 40 संविदाकर्मी परिवार रहते हैं। बिजली न होने से पानी की टंकियां खाली हो गईं। इनवर्टर भी बंद हो गए। निवासियों ने बताया कि गर्मी और मच्छरों के कारण नींद हराम हो गई है। पानी न होने के कारण बच्चे स्कूल भी नहीं जा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें