फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब भी किए जाएंगे संरक्षित ः उमा भारती

Mon, 19 Jan 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने कहा कि नदियों की तरह जल संग्रहण के लिए तालाबों को भी संरक्षित किया जाएगा। जिससे गिरते भूजल का स्तर भी सुधरेगा।
विज्ञापन


इससे गर्मियों में गांवों में पानी की दिक्कत भी नहीं होगी। यह बातें रविवार को दिल्ली से इलाहाबाद जाते समय कुछ देर के लिए सेंट्रल पर रुककर पत्रकारों से बातचीत में कहीं।

उन्होंने कहा कि जल संग्रहण की योजना को पूरे देश में अभियान के तौर पर लिया जा रहा है। जिससे पानी को लेकर होने वाली प्रदेशों के बीच होने वाली लड़ाई समाप्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही फसलों और सभी जीव जंतुओं को भी पीने का पानी उपलब्ध हो सके।

स्टेशन पर स्वागत करने पहुंचे लोगों  से उन्होंने कहा कि गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए केंद्र सरकार गंभीरता से काम कर रही है।

आने वाले कुछ दिनों में तस्वीर साफ नजर आने लगेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें