स्थानीय जनप्रतिनिधियों की अनुमति और नगर आयुक्त के आदेश पर शास्त्रीनगर सेंट्रल पार्क में छठ पूजा के लिए कृत्रिम तालाब बनवाए जा रहे हैं। वहां पहले से छठ पूजा होती रही है। यह आस्था का विषय है। पूजा नहीं बंद करा सकते, इसीलिए यह निर्माण कराया जा रहा है। -दिवाकर भास्कर, अधिशासी अभियंता (प्रोजेक्ट), नगर निगम
खेल के मैदान को सुरक्षित रखा गया है। उसे किसी तरह का कोई नुकसान नहीं है। साथ ही लंबे समय से चली आ रही छठ मइया की पूजा का स्थल भी पहले से और विकसित किया जा रहा है। इतना ही नहीं छठ मइया स्थल को भव्य और सुंदर बनाने का काम भी शुरू कराया गया है। इसके अलावा यहां पर अभी एक पुस्तकालय का निर्माण भी कराने की योजना है। -सुरेंद्र मैथानी, विधायक गोविंदनगर