फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दो पीढ़ियों की सोच और संघर्ष की कहानी दर्शाता है कोई एक रात नाटक

विज्ञापन
शास्त्री भवन में अनुकृति रंगमंडल की प्रस्तुति नाटक कोई एक रात का मंचन करते कलाकार  । - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। नाट्य संस्था अनुकृति रंगमंडल के 38वें स्थापना दिवस पर शनिवार को शास्त्री भवन खलासी लाइन में कोई एक रात नाटक का मंचन किया गया। नाटक के पात्रों में मां पूर्वा और बेटी सुमि के किरदार में संध्या सिंह और दीपिका सिंह के अभिनय को खूब सराहा गया।
विज्ञापन

अनुकृति रंगमंडल संस्था के अभी तक के सफर में देश के 80 से अधिक शहरों में 150 से ज्यादा नाटकों का मंचन किया जा चुका है। कोई एक रात नाटक का लेखन अशोक सिंह और निर्देशन डाॅ. ओमेंद्र कुमार ने किया। इसकी कहानी में बीते वर्षों की टीस, समझौता और नाराजगी नजर आती है। नाटक दो पीढ़ियों की सोच, संघर्ष और उनके जीवन मूल्यों के बीच टकराव पर आधारित है।
मां ने पहले फिल्मों में काम पाने के लिए, फिर इंडस्ट्री में बने रहकर अवॉर्ड्स पाने और आखिर में अपनी जीवनशैली को बनाए रखने के लिए कई समझाैते किए। वहीं थियेटर में काम करने वाली बेटी अपने आत्म सम्मान को सर्वोपरि मानती है। मां-बेटी के बीच विचारों और मूल्यों की टकराहट में गुस्से के साथ प्यार और एक-दूसरे को समझने का भाव भी रहता है। नाटक में मंच व्यवस्था सम्राट यादव, आकाश, विजय, रोशन व वसीम, संगीत विजय भास्कर और प्रकाश परिकल्पना कृष्णा सक्सेना ने किया। इस मौके पर डाॅ. इंद्रमोहन रोहतगी, अनुकृति के संस्थापक अध्यक्ष दीपक सोलोमन, सचिव डाॅ. ओमेंद्र कुमार आदि लोग माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें