फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कोर्ट आया वादकारी गश खाकर गिरा...मौत, जमीन के मुआवजे की पैरवी में आया था अदालत, पढ़ें पूरा मामला

Tue, 05 Dec 2023 02:48 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: अधिवक्ता शिवाकांत शुक्ला ने बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। मृतक जमीन के मुआवजे से संबंधित मुकदमे में अपर जिला जज 21 की अदालत में पैरवी के लिए आया था।
विज्ञापन
स्ट्रेचर से ले जाते वकील और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जमीन के मुआवजे से संबंधित मुकदमे में एक वादकारी मंगलवार को अपर जिला जज 21 की अदालत में पैरवी के लिए आया था। पीड़ित लगभग दो दशक से लड़ाई लड़ रहा है। कोर्ट परिसर में वो अचानक गश खाकर गिर पड़ा। आसपास खड़े वकीलों व अन्य वादकारियों ने उसे संभालने की कोशिश की।

विज्ञापन

तत्काल कचहरी में बनी मेडिकल क्लिनिक, कचहरी चौकी इंचार्ज व थाना कोतवाली को सूचना दी गई। उसे एम्बुलेंस बुलाकर तत्काल पांचवी मंजिल स्थित कोर्ट से स्ट्रेचर के सहारे नीचे ले जाया गया। इसके बाद एम्बुलेंस से एजेंसी अस्पताल भेजा गया। अधिवक्ता शिवाकांत शुक्ला ने बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें