कानपुर। गोविंदनगर बी-ब्लॉक में फायरिंग कर दहशत फैलाने के आरोपी रतनलालनगर निवासी अमन मैसी को पुलिस ने 12 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है। उसने 26 फरवरी को नाली विवाद में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग की थी।
गोविंदनगर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि फायरिंग के आरोपी को रविवार देर शाम नगर रेलवे मैदान से गिरफ्तार किया गया है। सीसीटीवी फुटेज में उसका चेहरा दिखने से इसकी पहचान उजागर हो गई थी। पुलिस अब उसके अन्य साथियों गोविंदनगर कच्ची बस्ती निवासी आकाश भट्ट व संजोग, रामआसरे नगर निवासी गोलू और गोविंदनगर का राज बंसल उर्फ राम राकेश की तलाश में दबिश दे रही है।