कानपुर। मुख्यमंत्री और अधिकारियों पर अभद्र टिप्पणी करने वाले चकेरी के सनिगवां निवासी प्रदीप तिवारी को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
सनिगवां निवासी कारोबारी प्रदीप तिवारी ने दिल्ली के रोहिणी सेक्टर के सुनील कुमार के कोयलानगर स्थित कबाड़ गोदाम की जिलाधिकारी से शिकायत की थी।
इसके बाद 24 जून को नगर निगम की टीम ने कबाड़ हटाने के साथ एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। इसी खुन्नस में सुनील ने प्रदीप के खिलाफ मारपीट समेत रंगदारी व जमीन के कब्जे का प्रयास का मामला दर्ज कराया था।
सोमवार को प्रदीप तिवारी के तीन ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हुए, जिसमें उसने मुख्यमंत्री समेत अधिकारियों पर अभद्र टिप्पणी की थी।
एसीपी चकेरी अभिषेक पांडेय ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया। पुलिस उसके अन्य मामलों को भी खंगाल रही है।