फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बुर्का पहन घर में घुसने वाले पीड़िता की चचेरी ननद का प्रेमी व भाई निकले

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी के श्यामनगर में बुर्का पहनकर लूटपाट के इरादे से घर में घुसे दो आरोपी पीड़िता की चचेरी ननद का प्रेमी व भाई निकले। ननद के ही कहने पर दोनों लूटपाट करने गए थे। विरोध पर सास-बहू को पीटा। शोर मचाने पर भागे लेकिन दबोचे गए। पुलिस ने चचेरी ननद समेत तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर दो को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा जबकि नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा गया।
विज्ञापन

ई-ब्लाक श्यामनगर निवासी प्रिंटिंग प्रेस कारोबारी राजेंद्र दधिचि के घर में शनिवार को बुर्का पहनकर दो लोग लूटपाट के इरादे से पहुंचे थे। पकड़े जाने पर आरोपियों ने कारोबारी की पत्नी राधा व बहू शैली पर लोहे की राॅड से हमला कर दिया था। शैली के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भागे तभी क्षेत्रीय लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया था। पीटने के बाद पुलिस के हवाले किया। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रांजल सिंह उर्फ वरुण सिंह बताया। उसका दूसरा साथी नाबालिग है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों शैली की चचेरी ननद श्यामिका के कहने पर लूट का प्रयास किया था। नाबालिग श्यामिका का भाई जबकि प्रांजल प्रेमी है। प्रांजल, श्यामिका के यहां किराये पर रहता था। तभी उनकी दोस्ती हुई। प्रांजल स्नातक का छात्र है और उसका भाई 12वीं में पढ़ता है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच में पता चला कि प्रांजल व श्यामिका ने चाय का ठेला भी लगाया। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण उसने अपने ताऊ के यहां लूट करने भेजा था। पहचान छिपाने के लिए बुर्का पहनने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें