फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सचेंडी के तुन्ना गांव निवासी किसान रामगोपाल (38) रविवार सुबह अपने खेत में कीटनाशक दवाई डालने के लिए गए थे। खेत से घर लौटते समय रास्ते में हाइटेंशन लाइन के टूटे पड़े तार की चपेट में आ गए। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस और परिजन को सूचना दी। परिजन ने गंभीर रूप से झुलसे रामगोपाल को पनकी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सचेंडी थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि हाईटेंशन लाइन के टूटे तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसे युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें