फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: व्यापारियों की समस्याएं हल कराएगा संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। वैदपुरा स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में व्यापार मंडल की बैठक बुधवार को हुई। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने कहा कि व्यापारियों की हर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। वह पूरी जिला कार्यकारिणी के साथ मिलकर व्यापारियों के हक के लिए संघर्ष करते रहेंगे।
विज्ञापन

महिला जिलाध्यक्ष सुनीता कुशवाहा ने कहा कि व्यापारी की कोई भी समस्या हो, उसे किसी भी सूरत में नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। सभी पदाधिकारी व्यापारियों की हर संभव मदद के लिए तत्पर हैं। बैठक में पन्नालाल यादव का मामला भी उठाया गया। इनकी वैदपुरा में फर्नीचर की दुकान है। पन्नालाल यादव ने बताया कि उन्होंने अपनी दुकान वर्ष 2022 में शुरू की और तभी से नियमित रूप से जीएसटी जमा कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद जिला पंचायत की ओर से वर्ष 2020 से नोटिस जारी कर दिया है जबकि उस समय उनकी दुकान भी नहीं थी।
बैठक में जिला महामंत्री हरि गोपाल शुक्ला, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा, वैदपुरा व्यापार मंडल अध्यक्ष सतीश यादव, महामंत्री कुलदीप बघेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज गौड़ आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें