फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में अकेली किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अमराहट थाना क्षेत्र के चकही गांव निवासी किशोरी ने रविवार को घर में फांसी लगाकर जान दे दी। खेत से लौटने पर परिजनों को शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

चकही निवासी अजय कुमार की पुत्री डिंकी (17) शनिवार को घर पर अकेली थी। अन्य परिजन खेत पर गए थे। इसी दौरान दोपहर में उसने कमरे में धन्नी के सहारे दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। शाम को परिजन लौटे तो डिंकी का शव फंदे से लटका देखा।
इस पर मां सुमन, भाई अमन व आकाश व बहन नीलू बिलखने लगे। इस पर मोहल्ले के लोग जुट गए। बाबा राजाराम ने पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद पुलिस पहुंची और शव फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मृतका के बाबा ने बताया कि डिंकी 11वीं में पढ़ती थी। लॉकडाउन में स्कूल बंद होने के बाद से वह कॉलेज नहीं गई। किशोरी के फांसी लगाने की वजह पता नहीं चली है। सीओ रवीकांत गौड़ ने बताया कि पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें