फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो जिसे प्रेम समझती रही, वो तो बस छलावा था

Tue, 05 Sep 2017 12:11 AM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
डेमो ‌प‌िक
विज्ञापन

विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी युवती ने पड़ोस के ही युवक पर शादी का झांसा देकर सात साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती ने युवक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में युवक पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

कसबा निवासी युवती का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने उससे शादी करने की बात कही। कहा कि कुछ समय दो शादी कर लूंगा। इस दौरान दोनों के बीच कई बार संबंध भी बने। सात साल तक वह शरीरिक शोषण करता रहा। एक सप्ताह पहले उसने युवक से शादी करने की बात कही तो युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़िता ने इसकी जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं शादी के लिए दोनों परिवारों के बीच पंचायत भी हुई। लेकिन जब मामला नहीं बना तो युवती ने कोतवाली में युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। वहीं युवती को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर युवक के खिलाफ शारीरिक शोषण व दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

-शादी का झांसा देकर किया शोषण
-युवक ने किया शादी से इनकार, युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें