फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टार्ट अप के लिए ये जानना है बहुत जरूरी

Mon, 04 Sep 2017 04:02 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर में ई-समिट 2017 (दि एंटरप्रिन्योरशिप समिट) के दूसरे दिन देश और दुनिया के कई उद्यमियों ने स्टार्ट अप और एंटरप्रिन्योरशिप के लिए टिप्स दिए। कैमेको एलएलसी के सीईओ अरविंद प्रधान ने कहा कि स्टार्ट अप शुरू करने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों से अनुभव जरूर लें। प्रोडक्ट के लिए मार्केट रिसर्च करें और सबसे अहम कि खुद पर विश्वास रखें, तभी आप सफल एंटरप्रिन्योर कहलाएंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि किसी भी देश में जॉब क्रिएट करने के लिए स्टार्ट अप की सबसे मुख्य भूमिका होती है। अमेरिका का उदाहरण दिया। बताया कि अमेरिका में 90 प्रतिशत जॉब स्टार्ट अप से ही क्रिएट होती हैं। शॉपक्ल्यूज डॉट कॉम के फाउंडर संदीप अग्रवाल ने कहा कि देश ने इंडस्ट्रीयल रिवॉल्युशन को मिस कर दिया। खैर, आज जमाना बदल रहा है। देश डिजिटल इकोनॉमी की तरफ बढ़ रहा है। पूरा विश्वास है कि 2021 तक देश की इकोनामी में सबसे ज्यादा एंटरप्रिन्योरशिप का हिस्सा होगा। संदीप ने कहा कि स्टार्ट अप में फेल होने पर घबराना नहीं चाहिए। रिलायंस जियो के पूर्व प्रेसिडेंट डॉ. सुमित डी चौधरी ने कहा कि आपका एक आइडिया आपको बड़ा मुकाम दिला सकता है। इसलिए कभी भी अपने आइडिया को कमजोर न समझें। इस पर काम करें और उसे बेहतर करने का प्रयास करें। सैमसंग के सीटीओ ने कहा कि यह सही समय है जब आप स्टार्ट अप शुरू कर सकते हैं। इसके लिए सरकार के साथ-साथ दूसरी बड़ी कंपनियां भी मदद देती हैं।

वर्कशॉप और प्रतियोगिताएं शुरू हुईं
ई-समिट के तहत कई टॉपिक पर शनिवार से वर्कशॉप शुरू हो गई हैं। इसमें ब्लॉक चेन एंड क्राइप्टोकैरेंसी, बिल्डिंग अ स्टार्ट अप, फंडरेजिंग फॉर स्टार्ट अप, डिजाइन थिंकिंग, स्टॉक मार्केट और ऑप्टीमाइजिंग गवर्नमेंट स्कीम के वर्कशॉप शामिल हैं। इसके अलावा लाखों रुपये की इनामी प्रतियोगिताएं भी शुरू हुईं। इसमें अप स्टार्ट, बिजनेस क्विज, स्टॉक दि स्टॉक, पिच योर प्रोडक्ट और डिक्रिप्ट जैसी प्रतियोगिताएं हैं।
विज्ञापन


इन्होंने भी दिए टिप्स 
भारत युवाओं का देश है। पूरी दुनिया हमारी तरफ नजर गढ़ाए  है। इसलिए हम सभी को कोशिश करना चाहिए कि देश को हर तरह से मजबूत करें। इसमें स्टार्ट अप का अहम योगदान होगा। आप स्टार्ट अप से आर्थिक तौर पर देश को मजबूत करने के साथ नौकरियों की संख्या बढ़ाने का भी काम कर सकते हैं।
अभिनंदन बालासुब्रमणयम
सीईओ, प्रिमियर फुस्टल

एंटरप्रिन्योरशिप के लिए आज माहौल काफी अच्छा है। हर किसी की सोच बदली है। सरकारें भी मदद करती हैं। इसलिए आप भी अपने आइडिया को बड़ा आकार दीजिए। लेकिन कुछ भी शुरू करने से पहले उसके हर पहलु का गहनता से अध्ययन जरूर करिए ताकि आगे आपको परेशानी न हो।
ध्रुविल संघवी, सीईओ, लॉजीनेक्टस

जब आप कुछ नया करने जाते हैं तो आपसे सामने कई सवाल होते हैं। रिस्क भी होता है लेकिन यकीन मानिए। यह काफी शानदार पल होता है। आप काफी कुछ सीखते भी हैं। स्टार्ट अप भी कुछ ऐसा ही है। आप इंजीनियरिंग करके एक अच्छी नौकरी छोड़ उस दिशा में जाते हैं जिसका आपको अनुभव नहीं होता है लेकिन आज सफल होने के लिए यह जरूरी है।
विज्ञापन

वरूण सेठ, सीईओ, केटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें