फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: भारत में 24 प्रतिशत तक पहुंचानी है कुशल कामगारों की संख्या

विज्ञापन
गोविंद नगर स्थित एनएसटीआई कौशल दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर। राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (एनएसटीआई) गोविंदनगर में शनिवार को कौशल दीक्षांत समारोह हुआ। इसमें 2024–25 के शिल्प प्रशिक्षक प्रशिक्षण योजना (सीआईटीएस) और शिल्पकार प्रशिक्षण योजना (सीटीएस) पाठ्यक्रमों के मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि एचएएल के अपर महाप्रबंधक (एचआर) वीपी मिश्रा ने कहा कि भारत में 18 प्रतिशत कुशल कामगारों की संख्या को बढ़ाकर 24 प्रतिशत तक पहुंचाना है ताकि 2045 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाया जा सके।
विज्ञापन

संस्थान की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और कौशल विकास पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। यहां विद्यार्थियों को विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को लाइव दिखाया गया। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में सीआईटीएस ट्रेड से रोहित सोनी, अभिषेक आर्या, अक्षांश गौर, खुशबू पाल, आस्था विश्वकर्मा, अलिश्बा चांद और सीटीएस ट्रेड से वैभव मिश्रा, प्राची यादव, अर्पित बाबू, कुमारी सुचिता, प्रत्यक्ष यादव, प्रिया सिंह, एलन फेनिअल और बेबी संजना शामिल रहीं। उपनिदेशक राहुल प्रियदर्शी ने बताया कि वर्तमान में संस्थान में 13 सीआईटीएस और नौ सीटीएस पाठ्यक्रमों में 500 से अधिक छात्र-छात्राएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। मौके पर प्रशिक्षण अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा, रवि कुमार पांडेय, रितेश कुमार मौर्य, एन. रमेश, एएसएस मीना, दिनेश कुमार, आशीष केशरवानी, हेमंत कुमार सिंह, विनोद कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें