फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: छह करोड़ से बनेगा रूरा थाना का नया भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। रूरा थाना का नया भवन बनाने की मंजूरी मिली है। करीब छह करोड़ की लागत से नया भवन बनेगा। इससे पुलिस कर्मियों को सहूलियत होगी। अभी पुराने भवन में बेहद छोटे कक्ष में कार्यालय संचालित है। लॉक अप व मालखाना कक्ष भी छोटा है।
विज्ञापन

रूरा थाना का भवन वर्ष 1984 के करीब बना। इसके बाद इसी भवन की मरम्मत व रंग रोगन कर काम चलाया जा रहा है। पुराने भवन में मालखाना भी छोटा है और पुराना है। वहीं लॉकअप भी छोटा है। थानाध्यक्ष कार्यालय भी भवन से अलग एक कमरे में बना है। नये भवन की जरूरत पर प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था, जिसकी मंजूरी मिल गई है। थाना परिसर में नया भवन बनाने के लिए जमीन उपलब्ध है।
कार्यदायी संस्था यूपी पुलिस आवास निगम लिमिटेड नया दो मंजिला थाना बनाएगा। नया भवन करीब डेढ़ साल में बनकर तैयार होगा। कार्यदायी संस्था के कार्य प्रबंधक संजीव सक्सेना ने बताया कि रूरा ने नया थाना भवन बनाने के लिए ठेकेदार चयन की प्रक्रिया की गई है। फरवरी अंत तक काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें