इटावा। पांच दिन पहले रिटायर्ड वन अधिकारी के साथ लूट करने वाले बदमाशों को पुलिस ने गुरुवार को मुठभेड़ कर पकड़ा है। एक लुटेरे के पैर में गोली लगी है। पकड़े गए चार लुटेरों में एक पीड़ित अधिकारी का भतीजा है। पुलिस ने लुटेरों के पास से बाइक, दो तमंचे व कारतूस समेत लूटी हुई चेन बरामद की है।
सीओ सिटी अभय नारायण राय के नेतृत्व में थाना इकदिल पुलिस व एसओजी/सर्विलान्स टीम बाइक सवार लुटेरों की तलाश में मानिकपुर मोड़ पर गश्त पर थी। इस दौरान सूचना मिली कि बाइक सवार लुटेरे ग्वालियर बाईपास होते हुए भिंड जा रहे हैं। पुलिस टीमों ने तुरंत ही ग्वालियर-बाईपास वाले तिराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी।
चोरबरी की ओर से एक बाइक पर चार लोग आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रोकने को कहा तो लुटेरों ने टीम पर फायर करते हुए भागने का प्रयास किया गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने घेराबंदी कर चारों लुटेरों को पकड़ लिया।
पूछताछ में घायल ने कपिल तोमर निवासी बकसपुर थाना दिहुली धौलपुर राजस्थान हाल पता कस्बा व थाना फूप भिंड (एमपी) नाम बताया। बाकी लुटेरों ने शिवदीप सिंह उर्फ शिब्बू निवासी गांगूपुरा धुमरी थानाअलीगंज एटा हाल पता कस्बा थाना फूप भिंड (एमपी), अभयराज भदौरिया उर्फ छोटू निवासी ग्राम बरेला इब्राहिमपुर थाना इकदिल व मोहित निवासी बाजूनगर थाना इकदिल नाम बताए। कपिल के पैर में गोली लगने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने उनके पास से एक सोने की चेन, दो तमंचा, तीन जिंदा कारतूस व एक बाइक बरामद की। पुलिस की पूछताछ में बाइक सवार लुटेरों ने बताया कि आरोपी अभयराज भदौरिया ने रुपये के लालच में अपने साथी मोहित के साथ मिलकर ताऊ श्रीकृष्ण सिंह भदौरिया रिटायर्ड वन अफसर के गले से सोने कि चेन को छीनने की योजना बनाई थी।
लुटेरों को पकड़ने में इकदिल थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान, एसओजी प्रभारी एसआई बेचन कुमार सिंह, सर्विलांस प्रभारी एसआई नागेन्द्र चौधरी, एसआई करनवीर सिंह, रजनीश कुमार आदि टीम मौजूद रही।
पुलिस की गिरफ्त में आए कपिल तोमर, शिवदीप सिंह उर्फ शिब्बू शातिर अपराधी है। अभयराज भदौरिया ने घटना को अंजाम देने के लिए हिस्ट्रीशीटर विजय प्रताप उर्फ छोटू निवासी नगला छंद थाना जसवंतनगर से तमंचे व कारतूस खरीदे थे। उसने घटना को अंजाम देने के लिए मोहित व विजय के साथ नारायण ढावा पर के पास हाईवे पर एक-एक तमंचा कपिल व शिब्बू को दे दिया था। साथ ही कहा कि चेन पर झपट्टा मारकर भाग जाना और यदि कोई बात बिगड़ती है तो गोली मार देना।
पुलिस की गिरफ्त में आए कपिल तोमर,शिवदीप सिंह उर्फ शिब्बू शातिर अपराधी है। अभयराज भदौरिया ने घटना को अंजाम देने के लिए हिस्ट्रीशीटर विजय प्रताप उर्फ छोटू निवासी नगला छंद थाना जसवंतनगर से तमंचा व कारतूस खरीदे। उसने घटना को अंजाम देने के लिए मोहित व विजय के साथ नारायण ढावा पर के पास हाईवे पर एक-एक तमंचा कपिल व शिब्बू को दे दिया था। साथ ही कहा, वह चेन पर झपट्टा मारकर भाग जाना और यदि कोई बात बिगड़ती है तो गोली मार देने की योजना बनाई थी।