फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हलवाई ने घर में रस्सी का फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
उदी। पूरा मंशाराम में बुधवार रात हलवाई ने घर में छत के कुंड से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह परिजनों ने फंदे पर लटके देखा तो चीख निकल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पछायगांव थाना क्षेत्र के पूरा मंशाराम निवासी राम मोहन (36) ने बुधवार देर रात परिजनों के साथ खाना खाकर छत पर सो गया। रात में उसने किसी समय उठकर घर में छत के कुंडे से रस्सी से फंदा लगाकर जा दे दी। गुरुवार तड़के सुबह जब उनके बच्चे और पत्नी छत से उतरकर नीचे आई तो राम मोहन को फंदे से लटका देखकर होश उड़ गए।
पत्नी और बच्चों के चीखने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। साथ ही शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम प्रधान अभिलाख सिंह ने बताया मृतक दिल्ली में हलवाई का काम करता था।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले ही गांव लौटकर आया था। परिजन युवक के आत्महत्या करने का कारण नहीं बता पाए हैं। मृतक राम मोहन अपने पीछे बेटा आजाद, बेटी भावना समेत पत्नी सरिता का रोता-बिखलता पीछे छोड़ गया है। थाना प्रभारी गणेश शंकर द्विवेदी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें