फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कहीं पर दरार तो कहीं धंस गया मुगल मार्ग

Wed, 04 Nov 2026 01:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मूसानगर (कानपुर देहात)। मूसानगर से भोगनीपुर जाने वाले मुगल मार्ग जर्जर हालत में है। 10 किलोमीटर जर्जर सड़क में जगह-जगह, एक से दो फीट गहरे गड्ढे हैं। कई स्थानों पर दरारें आ गई हैं तो कई जगहों पर सड़क धंस गई है। यात्रा के दौरान आप हादसे का शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन

मूसानगर से हलिया मोड़, नगीना मोड़, चपरघटा पुल, सुल्तानापुर मोड़ होते हुए सराय गांव तक सड़क की हालत बेहद खराब है। करीब एक माह पहले हलिया मोड़ के पास सड़क धंसने से दरारें आ गई थीं। इसके बावजूद विभाग ने मरम्मत कराने के बजाय क्षतिग्रस्त हिस्से के आसपास बांस-बल्ली लगाकर बैरिकेडिंग कर इतिश्री कर ली है। वह बांस-बल्ली भी गिर गए हैं। सड़क पर मौजूद बड़े-बड़े गड्ढों से आवागमन के आए-दिन बाइक सवार आए-दिन अनियंत्रित होकर चोटिल हो रहे हैं।
किशन कुमार, मनीष, सुशील और आर्यन ने बताया कि चपरघटा पुल के किनारे बड़ा गड्ढा हो गया है। आसपास घास और झाड़ियां उग आने से गड्ढा वाहन चालकों को दिखाई नहीं देता। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सराय से महेरा मोड़ तक सड़क की स्थिति और भी खराब है। जगह-जगह सड़क उखड़ने से वाहन गुजरते ही धूल का गुबार उठता है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ दिन पहले पैचवर्क के नाम पर विभागीय कर्मचारियों ने गिट्टी डालकर खानापूर्ति कर दी थी जो अब फिर उखड़ चुकी है। दिवाली के त्योहार को चलते सड़क पर लोगों का आवागमन बढ़ा है। ऐसे में जर्जर सड़क उनके त्योहार की खुशियों को गम में बदल सकती है।
विज्ञापन

.......................
कोहरे में हो सकता बड़ा सड़क
स्थानीय लोगों ने बताया कि सर्दी का मौसम शुरू हो गया है। कुछ समय बाद कोहरा पड़ना भी शुरू हो जाएगा। यदि सड़क का निर्माण जल्द नहीं करवाया गया तो सड़क की जर्जर स्थिति कोहरे में हादसों का कारण बनेगी। जल्द ही सड़क दुरुस्त करवाई जाए।
.......................
सड़क धंसी तो 15 फीट नीचे पुराने मुगल मार्ग पर गिरेगा वाहन
ग्रामीण मनीष सुशील ने बताया कि दिल्ली से कोलकाता जाने वाले मालवाहक वाहन इसी मुगल मार्ग से होकर गुजरते हैं। प्रतिदिन यहां से करीब 1000 ट्रक गुजरने हैं। मुगल मार्ग के हालिया मोड़ के पास सड़क धंसने से दरारें आ गई हैं। वह स्थान पुराने मुगल मार्ग से करीब 15 फीट ऊंचा है। जिम्मेदारों ने यहां सिर्फ बांस लगाकर अस्थायी रूप से कार्य किया है। इससे भारी वाहन के क्षतिग्रस्त हिस्से तक पहुंच जाने से हादसा होने की आशंका बनी रहती है। यदि यह सड़क धंसी तो इसके ऊपर मौजूद वाहन करीब 15 फीट नीचे पुराने मुगल मार्ग पर गिरेगा।
.......................
बयान.....
भोगनीपुर से शाखाजनवारा गांव तक 21 किलोमीटर मार्ग पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आता है। मुगल मार्ग पर पैचवर्क कराया गया है। जहां काम शेष रह गया है उसे एक-दो दिन में पूरा करवा दिया जाएगा। हलिया मोड़ के पास सड़क धंसने से क्षतिग्रस्त हिस्से के नवीनीकरण का एस्टीमेट बनाकर भेजा गया है। सराय गांव में दो किलोमीटर और मूसानगर से शाखाजनवारा गांव तक तीन किलोमीटर सड़क के नवीनीकरण को स्वीकृति मिल चुकी है। शेष मार्ग के नवीनीकरण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। पैचवर्क कराकर सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। - दीपक कुमार, अवर अभियंता पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें