फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: परीक्षा केंद्रों की अनुमोदित सूची छह को पोर्टल पर होगी अपलोड

Wed, 04 Nov 2026 01:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की पक्की सूची के लिए प्रारूप तैयार कर जिला समिति को भेजा गया है। बुधवार शाम को बैठक में चर्चा के बाद केंद्र बनाने और काटने पर निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद अनुमोदित केंद्रों पर मानक के अनुसार परीक्षार्थी आवंटन की प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन

छह नवंबर को देर शाम तक जिला समिति से अनुमोदित सूची बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। इसके बाद आई आपत्तियों का निस्तारण कर अंतिम सूची जारी होगी। दिवाली के बाद अंतिम सूची जारी होने की उम्मीद है।
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा पांच फरवरी से 24 फरवरी तक कराई जानी हैं। कुल 46603 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। बीते 27 अक्तूबर को बोर्ड से 73 केंद्रों की कच्ची सूची जारी की थी। इसमें 47 सवित्त विद्यालय, 21 वित्तविहीन और पांच राजकीय विद्यालय शामिल किए गए। कई विद्यालय गलत जुड़ गए। वहीं, क्षमता से अधिक परीक्षार्थी आवंटन, दूरी अधिक होने की आपत्तियां आईं। छह कॉलेजों ने कमरे या फर्नीचर की कमी बताकर हाथ खींच लिए। कुल 44 आपत्तियां दर्ज की गई। 34 विद्यालयों की ओर से केंद्र बनाने का अभ्यावेदन किया गया।
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय में आए अभ्यावेदनों व आपत्तियों के अनुसार प्रस्ताव तैयार कर जिला समिति के अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इसपर जिला स्तरीय समिति की बैठक बुधवार शाम को तय की गई है। यहां चर्चा के बाद केंद्र बनाने और काटने पर निर्णय होगा। इसके बाद धारण क्षमता के आधार पर इन केंद्रों पर परीक्षार्थी आवंटन की प्रक्रिया की जाएगी।
डीआईओएस बृजभूषण चौधरी ने बताया कि परीक्षा केंद्र तय करने के लिए प्रारूप तैयार है। जिला स्तरीय समिति के अनुमोदन के अनुसार केंद्र तय होंगे। छह नवंबर की देर शाम तक जिला स्तरीय समिति से अनुमोदित केंद्रों की सूची बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। इसके बाद बोर्ड आपत्तियां लेकर अंतिम सूची जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें