उन्नाव के बांगरमऊ थाना क्षेत्र के एक मोहल्लें में दोस्ती को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। बागंरमऊ में रहने वाली एक युवती को उसकी सहेली और माँ ने अपने घर पर नशीला पदार्थ सुंघाकर बंदी बना लिया। युवती ने होश आने पर 100 नंबर डायल कर पुलिस को बुलाया और आपबीती सुनाई। पुलिस ने छात्रा को उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया हैं।
पीड़िता ने बताया कि वह शहर के एक डिग्री कालेज में एमएससी प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। वह कालेज से बैक पेपर की तारीख पूछ कर घर वापस लौट रही थी तभी उसकी सहेली ने उसे अपने घर ले जाने की जिद की। वह सहेली के साथ उसके घर चली गयी। घर पर उसने अपनी माँ के साथ मिलकर उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया। जिसके बाद वह बेहोश हो गयी। थोड़ी देर बाद जब उसको होश आया तब घर पर कोई नहीं था। उसने मौका देखते ही पुलिस को फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवती ने बताया कि बीते कुछ माह पूर्व भी उसके साथ ऐसी ही घटना घटी थी। माँ-बेटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी हैं। कोतावली प्रभारी संजय पांडेय ने मामला सदिंग्ध बताया हैं। युवा केअनुसार पहले भी उसके साथ ऐसी वारदात हो चुकी हैं। माँ-बेटी हर बार उसके साथ ऐसा क्यो करती हैं? दोनों पक्षों को कोतावली बुलाया गया हैं। मामले की छानबीन की जा रही हैं।