फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पढ़ाई में मन न लगने पर कमाने के लिए निकल गए थे नाबालिग

Tue, 29 Jul 2025 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो नाबालिग दोस्त पढ़ाई में मन न लगने की वजह से घर से भाग गए। मुंबई पहुंचने से पहले रुपये खत्म हो जाने पर उन्होंने परिजन से संपर्क कर जानकारी दी। सोमवार को पुलिस व परिजन ने कानपुर स्टेशन से दोनों नाबालिगों को सुरक्षित बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

रसूलाबाद थाना क्षेत्र के गोपालपुर तालुका निवासी राजेंद्र ने बेटे कृष्ण (14) व भगवानदीन के बेटे ज्ञान सिंह (17) के लापता होने पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। दोनों किशोर की बरामदगी के लिए एसपी अरविंद मिश्र ने दो टीमों का गठन किया था। रविवार रात को किशोरों ने परिजन से संपर्क कर इटारसी में होने व सोमवार सुबह कानपुर आने की जानकारी दी। इसपर परिजन व पुलिस कानपुर स्टेशन से सुरक्षित थाना ले आई। थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि किशोरों ने बताया कि उनका पढ़ाई में मन नहीं लगता था। इसके चलते वह मुंबई में नौकरी की तलाश में घर से निकल गए थे। मध्य प्रदेश के इटारसी तक पहुंच पाने में ही उनके रुपये खत्म हो गए। दोनों किशोर सकुशल हैं। उन्हें परिजन को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें