फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नाबालिग ने अपने लगुन की सूचना पुलिस को दी, पहुंची टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। जबरन शादी तय करने का विरोध कर 17 वर्षीय नाबालिग ने खुद पुलिस व चाइल्ड लाइन के हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दी। इस पर चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम पुलिस के साथ नाबालिग के घर पहुंची। पुलिस ने किशोरी की शादी को रुकवा दिया। सोमवार को किशोरी का लगुन जाना जाना था। 30 नवंबर को शादी थी।
विज्ञापन


कस्बा लखना में परिवार वालों ने अपनी नाबालिग पुत्री की शादी इटावा में तय कर दी थी। 30 नवंबर को बरात आनी थी। सोमवार शाम को लगुन जाना ता, तभी नाबालिग ने इसकी सूचना डायल 112 व चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर दी। सीडब्ल्यूसी टीम के पर्यवेक्षक रोहित कुमार टीम के सदस्यों व लखना चौकी इंचार्ज स्वदेश कुमार के साथ नाबालिग के घर पहुंचे। परिजनों को बाल विवाह कानून की जानकारी दी।
टीम ने नाबालिग के घर वालों से पूछताछ की और उसका आधार कार्ड देखा तो उसमें किशोरी की उम्र 17 वर्ष तीन माह निकली। टीम ने परिजनों को बाल विवाह कानून की जानकारी दी और किशोरी की शादी पूर्ण बालिग होने पर करने की हिदायत दी। सीडब्ल्यूसी की टीम किशोरी को साथ लेकर जिला मुख्यालय पर सीडब्ल्यूसी के अधिकारियों के समक्ष ले गई, जहां नाबालिग ने अपने बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन

लखना चौकी इंचार्ज स्वदेश कुमार ने बताया था कि किशोरी ने आपातकालीन सेवा पर फोन करके अवयस्क होने की जानकारी दी थी। इस पर चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के साथ किशोरी के घर पहुंच कर बालिग होने तक शादी न कराने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें