फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अखिलेश के परिवार में समारोह आज, पहुंचेंगे दिग्गज

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। सपा मुखिया अखिलेश यादव के परिवार में मंगलवार को शहनाई गूंजेगी। उनके चचेरे भाई आर्यन यादव का विवाह है। इसमें पार्टी के नेताओं के साथ कई अन्य दलों के बड़े नेता भी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम को लेकर सोमवार देर रात तक तैयारियां की जाती रहीं। कार्यक्रम में लगभग 30 से 40 हजार तक लोगों के आने की संभावना है। ब्लाॅक परिसर में उसी हिसाब से इंतजाम किए गए हैं। मौसम को ध्यान में रखते हुए वीवीआईपी अतिथियों के लिए वाटरप्रूफ शानदार पंडाल बनाया गया है। सामान्य लोगों के लिए महोत्सव पंडाल के भीतर आठ अलग-अलग ब्लॉक बनाए गए हैं। वाहनों को खड़ा करने के लिए सैफई मेला ग्राउंड में इंतजाम किया गया है। जयमाला का कार्यक्रम दोपहर 12 बजे महोत्सव पंडाल के मंच पर होगा। विवाह की प्रमुख रस्में सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्माणाधीन इंटर कॉलेज परिसर में संपन्न की जाएंगी। आर्यन यादव के भाई वर्तमान में जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। मां प्रेमलता यादव भी जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं।


आर्यन का विवाह लद्दाख के कारोबारी की बेटी सेरिंग से हो रहा है। सेरिंग दिल्ली हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में वकालत कर रही हैं। आर्यन और सेरिंग की रिंग सेरेमनी 15 दिसंबर 2024 को दिल्ली में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें