फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री बोले, महंगाई का बढ़ना समझ से परे

Sat, 17 Oct 2015 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री और पूर्व थलसेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह ने महंगाई के मुद्दे पर अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने साफ कहा कि महंगाई क्यों बढ़ रही, यह समझ से बाहर है। इस पर सरकार के पॉलिसी मेकर को सोचना और कुछ करना पड़ेगा। कहीं न कहीं कुछ गड़बड़ जरूर है।
विज्ञापन


बिहार चुनाव से ठीक पहले महंगाई बढ़ी है। इसके पीछे साजिश भी हो सकती है। यह साजिश किसकी है, इस पर जनरल चुप्पी साध गए लेकिन इतना जरूर कहा कि महंगाई का हल तलाशना जरूरी है। ऐसा नहीं हुआ तो नुकसान संभव है। सेंट्रल स्टैटिक एंड प्रोग्राम इंप्लीमेंटेशन राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने शुक्रवार को महाराणा प्रताप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के अलग-अलग प्रोग्राम में हिस्सा लिया।

बाद में ‘अमर उजाला’ से विशेष बात करते हुए कहा कि दादरी की घटना स्थानीय है। इसका राष्ट्रीयकरण करना ठीक नहीं। ऐसा राजनीतिक स्वार्थवश किया जा रहा है। 45 लाख रुपये मुआवजा दिए जाने से संबंधित सवाल पर जनरल ने कहा कि यह तुष्टिकरण की राजनीति है। भाजपा नेता ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले आईएएस सूर्य प्रताप सिंह और आईपीएम अमिताभ ठाकुर के खिलाफ कार्रवाई को अनुचित ठहराया।
विज्ञापन


साथ ही कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश से कराई जानी चाहिए। जजों की नियुक्ति से संबंधित सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर जनरल ने किसी तरह की टिप्पणी नहीं की। आधार कार्ड की अनिवार्यता पर कहा कि यह जरूरी है। आधार कार्ड को राष्ट्रीय पहचान बनाकर भ्रष्टाचार रोका जा सकता है। पूर्व आर्मी चीफ ने कहा कि आरक्षण पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान को बढ़ा- चढ़ाकर दिखा जा रहा है।

आरएसएस ने पहले ही आरक्षण नीति की समीक्षा करने की बात कही थी। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। कश्मीर में आईएसएस के झंडे लहराने पर जनरल सिंह ने कहा कि गिलानी साहब के कुछ गुंडे कश्मीर का अमन-चैन नहीं बिगाड़ सकते हैं। यह सब प्रचार पाने के लिए होता है।

मीडिया को इसका हिस्सा बनने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का भविष्य अच्छा नहीं है। पुरानी पार्टी है, इतनी जल्दी खत्म भी नहीं होगी। जनरल ने कहा कि बिहार में भाजपा की सरकार बनेगी। मुलायम और मोदी की दोस्ती कहीं सीबीआई के डर से तो नहीं हो रही? इस पर जनरल ने कहा कि ऐसा नहीं है। राजनीति में ऐसा होता रहता है। आजम खान के बयानों पर कहा कि इलेक्शन नजदीक आ रहा है। समुदाय विशेष का वोट पाने के लिए वह कुछ भी कह सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें