फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: प्रभारी मंत्री को गंदा मिला रनियां पीएचसी का शौचालय, जताई नाराजगी

Thu, 26 Feb 2026 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। प्रभारी मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने रनियां पीएचसी का मंगलवार देर रात निरीक्षण किया। यहां शौचालय में गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

पीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल भसीन से प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या और उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी प्रभारी मंत्री को दी। प्रभारी मंत्री ने दवाइयों के स्टॉक, जांच मशीनों की स्थिति और ओपीडी रजिस्टर का भी अवलोकन किया। गंदगी मिलने पर शौचालय की नगर पंचायत कर्मियों से नियमित साफ-सफाई की ताकीद की। इसके पहले मंगलवार रात 11:30 बजे रनियां स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने बुजुर्गाें से मिलने वाली सुविधाओं भोजन, स्वास्थ्य व देखभाल व्यवस्था की जानकारी ली। वृद्धाश्रम संचालक राजेंद्र सिंह ने बताया कि कुल 115 वृद्धजन हैं। इसमें 40 महिलाएं और 75 पुरुष शामिल हैं।
विज्ञापन

इधर बुधवार को प्रभारी मंत्री ने अमरौधा ब्लॉक के किशुनपुर खरका स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। यहां 132 गोवंश संरक्षित मिले। गोशाला परिसर में सूचना बोर्ड न लगा होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और सूचना बोर्ड लगवाने को कहा ताकि गोशाला से संबंधित सभी जानकारी मिल सके। साफ-सफाई और भूसा-हरा चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। खरका किशुनपुर की सड़क दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। ग्राम सचिवालय देखा। गांव में पेयजल भूमिगत पाइप लाइन में लीकेज की समस्या पर जेई जल निगम को लीकेज दुरुस्त कराने का अल्टीमेटम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें