फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: न्यूनतम पारा चार डिग्री पर आया, बर्फीली हवाओं ने कंपाया, तड़के 371 पर पहुंचा एक्यूआई

Sun, 12 Jan 2020 12:53 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर सहित आसपास के जिलों में भीषण ठंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में दिन में जितनी तेज धूप हुई, रात में उतनी ही कड़ाके की ठंड पड़ी। शनिवार को न्यूनतम तापमान दो डिग्री लुढ़ककर चार डिग्री सेल्सियस पर आ गया। हालांकि धूप के कारण अधिकतम तापमान में सात डिग्री का इजाफा हुआ और यह 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


14 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में और कमी आने की संभावना है। इसका असर कानपुर के अलावा बुंदेलखंड के कई और जनपदों पर पड़ेगा। अगले तीन दिनों तक बारिश की उम्मीद नहीं है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार खुले आसमान की वजह से बर्फीली हवाओं का असर मैदानी क्षेत्र में अधिक पड़ रहा है।

उत्तर-पश्चिम क्षेत्र के बर्फीले स्थानों से मैदानी क्षेत्र की तरफ हवाओं के तेजी से चलने का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। हवा की रफ्तार अभी 3.6 किमी प्रति घंटे है। दिन में धूप होने से हवा की नमी में कमी आई है। दिन में नमी तीन प्रतिशत और रात में 24 प्रतिशत कम हुई है।
विज्ञापन


तड़के 371 पर पहुंचा एक्यूआई
शुक्रवार और शनिवार के बीच आधी रात को कोहरे का असर अधिक होने से एक्यूआई (एयर क्वॉलिटी इंडेक्स) 300 से ऊपर चला गया था। यह सिलसिला तड़के तीन बजे तक चला। इस समय महानगर में एक्यूआई 371 रिकार्ड किया गया। इसके बाद जैसे-जैसे कोहरा छंटता गया, एक्यूआई में काफी कमी आ गई। शाम पांच बजे तक यह 165 पर आ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें