फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: महापौर ने सुनीं समस्याएं, साफ हुईं गलियां, रोशन हुआ रास्ता

विज्ञापन
समस्याएं सुनतीं महापाैर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। अमर उजाला की तरफ से रविवार को जनता ही जनार्दन अभियान के तहत वार्ड-91 (शास्त्रीनगर) स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में विशेष शिविर लगाया गया। यहां महापौर प्रमिला पांडेय, नगर निगम मार्ग प्रकाश विभाग के मुख्य अभियंता आरके पाल सहित अन्य अधिकारियों और जलकल विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। शिकायत आते ही तत्काल सफाई कर्मियों से सफाई कराई गई। स्ट्रीट लाइटें भी ठीक कराई गईं। महापौर ने ईएसआई औषधालय के पास खुले नाले को ढकवाने के निर्देश दिए। गंदगी की शिकायत पर सफाई पर्यवेक्षक को फटकार लगाई। सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने, सीवर, सड़कों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


शिविर शुरू होते ही शिकायत करने वालों का तांता लग गया। महापौर के साथ क्षेत्रीय पार्षद विनोद गुप्ता, नगर निगम मार्ग प्रकाश विभाग के मुख्य अभियंता आरके पाल, जलकल विभाग जोन छह के अधिशासी अभियंता मोहम्मद शमीम, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर योगेंद्र विश्वकर्मा आदि ने लोगों की समस्याएं सुनीं। भाजपा उपाध्यक्ष जगदीश तिवारी ने ब्लाॅक 205 में 27 पोल जर्जर होने और ब्लाक नंबर 205 के सामने तिकुनिया पार्क के सुंदरीकरण के नाम पर हुए अधूरे कार्य पूूरे कराने के लिए प्रार्थनापत्र दिया। अनिल श्रीवास्तव ने ब्लाक 138-3 में सबमर्सिबल लगवाने का आग्रह किया। इसी तरह शोभा शुक्ला, विजय लक्ष्मी शर्मा, अनामिका, दिनेश, अखिल पांडेय सहित अन्य लोगों ने समस्याएं बताईं।
विज्ञापन



कोट
शिविर में जो समस्याएं आई हैं। उनमें से सफाई, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत तुरंत होने लगी। अन्य समस्याएं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित की जाएंगी।
- प्रमिला पांडेय, महापौर

इनसेट
हरिहरनाथ शास्त्रीनगर वार्ड के मोहल्ले : शास्त्रीनगर, इंद्रा नेहरू मलिन बस्ती।
मतदाता - 21,000
आबादी - 50,000
प्रमुख स्थल : काली मठिया मंदिर
समस्याएं - अतिक्रमण, सीवर लाइनें क्षतिग्रस्त, सर्विसलेन में गंदगी, कई ब्लाकों में गंदे पानी की आपूर्ति, घरों से समय से कूूड़ा न उठना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें