फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: यशराज और कानपुर साउथ एकेडमी का मुकाबला टाई

विज्ञापन
साउथ मैदान-बी पर खेले गए सुनील तिवारी स्मारक अंडर 13 लीग में विजेता यशराज टीम के खिलाड़ी अनंत श - फोटो : केसीए
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग में शुक्रवार को एक मैच हुआ। इसमें यशराज क्रिकेट एकेडमी और कानपुर साउथ क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया मुकाबला टाई पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन

किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ-बी मैदान पर यशराज क्रिकेट एकेडमी ने 35 ओवर में चार विकेट खोकर 214 रन बनाए। अनंत शुक्ला ने शानदार 95 रन की पारी खेली। संदीप पाल ने 78 रन बनाए। सार्थक राना ने दो और अर्पित ने एक विकेट लिया। कानपुर साउथ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने भी निर्धारित 35 ओवर में पांच विकेट पर 214 रन ही बनाए और मैच टाई रहा। अर्पित ने 77 रन, सार्थक राना ने 63 रन बनाए। आभास और संदीप पाल ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। यह जानकारी केसीए के सचिव कौशल कुमार सिंह ने दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें