फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला 17 दिन बाद भी गिरफ्त से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बर्रा में 22 दिसंबर को पहले हाथ की नस काटने और फिर फंदा लगाकर जान देने वाले ओमेंद्र सिंह की मौत का जिम्मेदार अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। घटना के 17 दिन बीत जाने के बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। ओमेंद्र के बड़े भाई उदय सिंह का आरोप है पुलिस सिर्फ कागजी कार्रवाई कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने से बच रही है।
विज्ञापन

बर्रा थाना क्षेत्र के विश्वबैंक कालोनी डी ब्लॉक निवासी ओमेंद्र सिंह (46) ने 22 दिसंबर को अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मूलरूप से कानपुर देहात के थाना बरौर के ग्राम मदनपुर निवासी ओमेंद्र ने फंदा लगाने से पहले सात बार चाकू से हाथ की नस काटने की कोशिश की थी। ओमेंद्र ने दो पन्ने का सुसाइड नोट लिखा था जिसमें उन्होंने सोलर पैनल का काम करने वाले दामोदर नगर के दिव्येंद्र सचान को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया था। आरोप लगाया था कि दिव्येंद्र के साथ जुड़कर काम करना उनकी सबसे बड़ी गलती थी। घटना के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। वहीं, मृतक के भाई का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी की तलाश में कहीं दबिश नहीं दी है। पीड़ित परिवार ने पुलिस
घटना में संज्ञान में है, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गईं हैं। बर्रा इंस्पेक्टर ने बताया कि गुरुवार को भी टीम आरोपी की तलाश में नोएडा गई है। उसके घर, गांव और अन्य रिश्तेदारी व संभावित ठिकानों पर दबिश दी गईं हैं। -दीपेंद्र नाथ चौधरी, डीसीपी साउथ
विज्ञापन


घटना में संज्ञान में है, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गईं हैं। बर्रा इंस्पेक्टर ने बताया कि गुरुवार को भी टीम आरोपी की तलाश में नोएडा गई है। उसके घर, गांव और अन्य रिश्तेदारी व संभावित ठिकानों पर दबिश दी गईं हैं। -दीपेंद्र नाथ चौधरी, डीसीपी साउथ
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें