फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: विशेषज्ञ टेली रोबोटिक सर्जरी से करेंगे ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। टेली मॉनीटरिंग के साथ विशेषज्ञ टेली रोबोटिक सर्जरी भी कर सकेंगे जहां ऑपरेशन होगा वहां रोबोट रहेगा और इसे मीलों दूर से विशेषज्ञ संचालित करेगा। शासन ने स्वास्थ्य व्यवस्था को उच्चीकृत करने की दिशा में 10 सदस्यीय विशेषज्ञों की कमेटी बनाई है। राजकीय मेडिकल कॉलेजों से जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला भी इसमें शामिल हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को एडीशनल चीफ सेक्रेटरी अमित घोष की अध्यक्षता में कमेटी की बैठक हुई। कमेटी में केजीएमयू, आरएमएल चिकित्सा संस्थान और एसजीपीजीआई लखनऊ के विशेषज्ञ शामिल हैं। डॉ. काला ने बताया कि रोबोटिक्स की शुरुआत के लिए तीन चरण की व्यवस्था बनाई गई। पहले चरण में विशेषज्ञ अपने को लेप्रोस्कोपिक विधि में सिद्धहस्त करेंगे। इसके बाद उपकरणों की उपलब्धता और इनका संचालन रहेगा। तीसरे चरण में रोबोटिक सर्जरी रहेगी। बैठक में कहा गया कि जिन संस्थानों में विशेषज्ञ मौजूद वहां सुविधाएं शुरू कराई जाएंगी।
जिन मेडिकल कॉलेजों के पास रोबोट होगा और विशेषज्ञ नहीं होगा। वहां दूसरे संस्थान के विशेषज्ञ टेली रोबोटिक सर्जरी कर सकेंगे। रोबोट उसी कॉलेज को मिलेगा जहां रोगियों की संख्या अधिक होगी। बैठक में एडवांस सर्जिकल वर्क स्टेशन, क्षय रोग नियंत्रण पर चर्चा हुई और गैप एनालिसिस करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें