फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गांव की मुख्य सड़क पर भरा पानी, राहगीर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। क्षेत्र के नगला छंद गांव में सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो जाने से लोगों को आवागमन में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश से हालात और बिगड़ जाती है क्योंकि सड़क पर पानी और कीचड़ भर जाने से पैदल निकलना दूभर हो जाता है। वाहन भी कीचड़ में फंस जाते हैं।
विज्ञापन

गांव के लटूरी व चरन सिंह ने बताया कि उनके घरों के आसपास काफी समय से जलभराव है। इसके कारण रास्ता पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। कई हिस्सों में सड़क का नामो निशान नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग की बदहाली से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बुजुर्ग और महिलाओं को आने जाने में सबसे ज्यादा परेशानी होती है। ग्रामीणों का कहना है कि वे कई बार प्रधान और सचिव से शिकायत कर चुके हैं। उच्च अधिकारियों को भी प्रार्थना पत्र दिया लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने मांग की कि प्रशासन जल्द से जल्द कार्ययोजना बनाकर सड़क की मरम्मत कराए और गड्ढों को भरवाए। गांव के ध्रुवेश सिंह आदि ने कहा कि अगर जल्द उनकी सुनवाई नहीं होती तो वह प्रदर्शन करेंगे। एडीओ पंचायत देवेंद्र कुमार ने बताया कि जल्द ही ग्राम सभा से प्रस्ताव पास कराकर सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें