पास में चाकू भी पड़ा था जिसमें खून लगा हुआ था। घटना की सूचना पर डीसीपी साउथ आशीष श्रीवास्तव फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। फिर छात्रा की सहेली से जानकारी जुटाकर पुलिस की एक टीम को आरोपी की तलाश में लगा दिया। वहीं, छात्रा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।
छात्रा को बताता था रिश्तेदार
डीसीपी साउथ ने बताया कि छात्रा अक्सर हत्यारोपी शिवम के कमरे पर जाती थी। मकान मालिक के पूछने पर उसने छात्रा को रिश्तेदार बताया था। इसके चलते मकान मालिक शक नहीं करते थे। कुछ देर रहने के बाद वह चली जाती थी।
हत्यारोपी मूलरूप से फतेहपुर का रहने वाला है। मृतका के पिता की तहरीर पर हत्यारोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हत्यारोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। - आशीष श्रीवास्तव, डीसीपी साउथ