फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैलट में डायलिसिस ठप, वृद्ध की मौत

Sun, 26 Apr 2015 03:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हैलट में डायलिसिस यूनिट ठप होने से सुभाष (60) की जान चली गई। वेंटीलेटर पर चल रहे किडनी की बीमारी से पीड़ित सुभाष को दूसरी जगह शिफ्ट नहीं किया जा सकता था। वहीं, हैलट की डायलिसिस यूनिट में बिजली सप्लाई एक हफ्ते से है ही नहीं। डायलिसिस न होने से वृद्ध की मौत के मामले को हैलट प्रशासन ने दबा लिया।
विज्ञापन


दो दिन बाद इसका खुलासा हुआ। फीलखाना के घुमनी बाजार निवासी सुभाष को हॉर्निया की शिकायत थी। कुछ दिनों पहले केपीएम हॉस्पिटल में उसका ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के बाद सुभाष को सांस लेने में दिक्कत हुई तो परिजन उसे लेकर कॉर्डियोलॉजी पहुंचे। यहां इलाज के बाद उन्हें हैलट भेज दिया गया।

हैलट में सुभाष को डॉ. विशाल गुप्ता की यूनिट में भर्ती कराया गया। जांच में पता चला कि सुभाष की किडनी खराब हो रही है। उसे सांस लेने में भी दिक्कत थी तो तत्काल वेंटीलेटर पर रखा गया। किडनी खराब होने की वजह से उसे तत्काल डायलिसिस कराने की जरूरत थी।
विज्ञापन


एक हफ्ते पहले उनकी हैलट में डायलिसिस हुई लेकिन बिजली चले जाने के कारण पूरी नहीं हो सकी। इसके बाद डायलिसिस यूनिट में बिजली ही नहीं आई। रविवार बीतने के बाद डॉक्टरों को भरोसा था कि सोमवार को डायलिसिस यूनिट काम करने लगेगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

डायलिसिस यूनिट नहीं चली और सुभाष की हालत लगातार बिगड़ती गई। गुरुवार शाम सुभाष ने दम तोड़ दिया।

लेटर लिखा गया है ः डायलिसिस यूनिट के इंचार्ज और मेडिसिन विभाग के डॉ. विशाल गुप्ता ने कहा कि कुछ दिनों पहले डायलिसिस हो रही थी। तकरीबन एक हफ्ते से बिजली में दिक्कत के कारण यूनिट ठप पड़ी है। सुभाष को किडनी की दिक्कत के साथ सांस लेने में भी परेशानी थी।
विज्ञापन


वेंटीलेटर पर होने के कारण उसे दूसरी जगह शिफ्ट भी नहीं किया जा सकता था। डायलिसिस यूनिट में बिजली सप्लाई के लिए अधिकारियों को लेटर लिखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें