फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से कई एक व्यक्ति की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हो गई और 14 नए पॉजिटिव मिले। 59 मरीज ठीक भी हुए हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमित मिले लोगों की संख्या 13754 पहुंच गई है। इसमें 281 की मौत हो गई और 13212 मरीज ठीक हो चुके हैं। 261 का इलाज चल रहा है। अभी तक 605393 लोगों की जांच की जा चुकी है। शनिवार को 3790 लोगों ने एंटीजन और 2113 की आरटीपीसीआर जांच की गई।
1100 ने लगवाया टीका
जिले में शनिवार को 2900 लक्ष्य के तहत 1100 लोगों ने कोरोना का लगवाया। इनमें 1005 ने पहली व 95 ने दूसरी डोज का टीका लगवाया।
शिक्षक, शिक्षा मित्र, रसोईयां कराएं वैक्सीनेशन
इटावा। बीएसए कल्पना सिंह ने बेसिक शिक्षा के अध्यापकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, अनुचर व रसोइयों से कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाने की अपील की है। कहा कि वैक्सीनेशन कराकर ही हम कोरोना महामारी से जंग जीत सकते हैं। इसके लिए केंद्र पर जाकर सभी लोग वैक्सीन जरुर लगवाएं और अफवाहों से बचें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

वैक्सीनेशन के प्रति ग्रामीणों को किया प्रेरित
स्टेट रिसोर्स पर्सन राम जनम सिंह और सुनील चतुर्वेदी ने सीएचसी उदी पर पर शनिवार को वैक्सीनेशन के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने विद्यालय स्टाफ व ग्रामीणों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें