फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: शादी से चंद घंटे पहले गायब हो गया दूल्हा, बजार में घंटों ढूंढता रहा छोटा भाई

Sat, 29 May 2021 09:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
दूल्हा (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन
फतेहपुर के बिंदकी में शादी से कुछ घंटे पहले बाजार में खरीददारी करने आया दूल्हा अचानक गायब हो गया। दूल्हे के साथ गया उसका छोटा भाई बाजार में काफी देर तक उसे ढूंढता रहा लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सूचना मिलने पर परिजन भी पहुंचे। परिजनों ने पुलिस में तहरीर देते हुए युवक का पता लगाए जाने की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन


बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी मनोज कुशवाहा कि बारात शनिवार की शाम मलवा थाना क्षेत्र के करसवां गांव जानी थी। शादी से कुछ घंटे पहले देर शाम वह अपने छोटे भाई सुभाष के साथ बाइक से बिंदकी कस्बे के सोनराही बाजार में खरीददारी करने आया था।

भाई को गाड़ी के पास खड़ा करके वह बाजार में सामान लेने चला गया। काफी देर तक जब वह वापस नहीं आया तो उसके भाई सुभाष ने उसकी खोजबीन शुरू की। लेकिन बाजार में उसका कोई पता नहीं चला। जिसके बाद उसने परिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिजन पहुंचे और युवक की खोजबीन करते रहे।
विज्ञापन


जब कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस में शिकायत  किया। सूचना पर तुरंत पुलिस सुनराही बाजार पहुंची। काफी देर तक पुलिस वहां लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगालती रही। लेकिन युवक का कोई  सुराग नहीं लगा। कोतवाली प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि गायब हुए युवक के भाई की तहरीर मिली है। युवक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें