फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अधिवक्ता को हथकड़ी लगाई, थाने में जमीन पर बैठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। रेलबाजार थाने में अधिवक्ता फैयाज से बदसलूकी करने का आरोप है। इस संबंध में बुधवार को द लॉयर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रवींद्र शर्मा के साथ 20 से अधिक अधिवक्ताओं ने पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से शिकायत की। पुलिस कमिश्नर ने दो इंस्पेक्टर और दो अधिवक्ताओं की कमेटी गठित की है। यह कमेटी तीन दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट देगी। इस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

द लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष के मुताबिक 18 जनवरी को अधिवक्ता फैयाज रेलबाजार क्षेत्र में अपनी मां के साथ जा रहे थे। रास्ते में खड़ी गाड़ियों का विरोध किया जिस पर पार्षद पुत्र ने साथियों के साथ उन्हें पीट दिया। उन्होंने थाने में शिकायत की जहां पार्षद व उसके साथी पहले से मौजूद थे। आरोप है कि चौकी इंचार्ज राजा मोहन ने अधिवक्ता से बदसलूकी की। उन्हें हथकड़ी लगाकर जमीन पर बैठा दिया। अधिवक्ताओं ने रेलबाजार पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर डीसीपी हेडक्वार्टर दिनेश त्रिपाठी से शिकायत की। कुछ देर बाद पुलिस कमिश्नर के आने के बाद उनसे शिकायत की। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने अधिवक्ताओं को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें