कानपुर। कृषि महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए होने वाले यूपी कैटेट में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि सात मई है। इस बाबत चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के कुलसचिव डॉ. पीके उपाध्याय ने बताया कि आवेदन करने के बाद ऑनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तिथि आठ मई है।
आवेदन पत्र संशोधन की तिथि नौ से 14 मई और प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तिथि 27 मई है। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. खलील खान ने बताया कि प्रवेश परीक्षाएं 11 एवं 12 जून को होंगी। परीक्षा परिणाम 23 जून को घोषित होगा। उन्होंने कहा कि 27 जून से काउंसलिंग प्रारंभ हो सकती है। छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय एवं यूपी कैटेट 2025 की अधिकारिक वेबसाइट का अपडेट लेते रहें।