फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल। गांव बूसा में सोमवार रात नशे में मजदूर पंकज (19) ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच की है। इसमें युवक के फंदा लगाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन


बहन छाया ने बताया कि भाई पंकज उर्फ गोलू (19) गुरुग्राम में रहकर मजदूरी करता था। होली पर वह घर आया हुआ था। सोमवार रात वह नशे में घर आया और कमरे में चला गया। कमरे में एंगल में चादर का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
छाया ने बताया कि देर रात पंकज के कमरे में गई तो फंदे पर भाई को लटका देखा। चीख-पुकार पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने बड़ा खेड़ा पर मंदिर में भजन करने गए पिता के पास सूचना भिजवाई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। प्रधान के पुत्र रूपकिशोर ने बताया कि दिनेश कुमार का परिवार बहुत गरीब है।
विज्ञापन

दिनेश की पत्नी की लगभग 10 साल पहले मृत्यु हो चुकी है। अंकुर गुरुग्राम में मजदूरी करता था। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। परिजन अभी युवक के मरने की वजह स्पष्ट नहीं बता सके हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें