फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ दिन में पूरा किया गोरखपुर से कानपुर का सफर, 200 किलोमीटर दूर है अभी मंजिल

विज्ञापन
गोरखपुर से पैदल कानपुर तक पहुंचने वाले प्रदीप कुमार सिंह । - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
खबर दिव्यांश सिंह फोटो है । कानपुर । इस सफ़र में नींद ऐसी खो गई ,हम न सोए रात थक कर सो गई , राही मासूम रज़ा कि यह लाइने मैनपुरी के रहने वाले प्रदीप कुमार सिंह पर लागू होती है । प्रदीप से हमारी मुलाकात रविवार को कल्याणपुर जीटी रोड में हुई । यह गोरखपुर के एक गेस्ट हाउस में नौकरी करते थे । लॉकडाउन के चलते गेस्ट हाउस बंद चल रहा है, इसलिए मालिक ने अभी कहा अब घर चले जाओ काम होगा तो फिर बुला लेंगे । घर जाने को तैयार हुए, तो कोई साधन नहीं मिला था । अंत में 12 अप्रैल को गोरखपुर हाईवे से कानपुर की ओर जाने वाली सड़क पर अपने कदमों को बढ़ा दिया । आठ दिन में पैदल कानपुर पहुंचे हैं । रास्ते में कहीं खाना मिला तो खा लिया नहीं तो भूखे पेट ही चलते रहे । प्रदीप बताते हैं कोरोना के डर से रात में किसी के घर के नीचे सोना चाहो तो लोग सोने भी नहीं देते , उनको डर रहता है , कहीं कोई कोरोना मरीज उनके घर को संक्रमित न कर जाए । मैनपुरी तक पहुंचने में अभी 200 किलोमीटर का सफर बाकी है । जिस्म में जान रही कदम बढ़ाते रहेंगे और अपनी मंजिल तक पहुंच ही जाएंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर से पैदल कानपुर तक पहुंचने वाले प्रदीप कुमार सिंह । - फोटो : AMAR UJALA
गोरखपुर से पैदल कानपुर तक पहुंचने वाले प्रदीप कुमार सिंह ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें