कानपुर। सीएनजी बसों का संचालन ठप होने का मुद्दा मंगलवार को कानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (केसीटीएसएल) की बैठक में भी उठा। केसीटीएसएल के अध्यक्ष व मंडल के एक अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। कहा गया कि कानपुर में जल्द 300 नई सीएनजी बसें और 100 ई-बसों को भेजा जाए।
इस दौरान 15 वर्ष की मियाद पूरी करने वाले वाहनों को स्क्रैप करा तीन माह में नीलाम कराने, केसीटीएसएल में सीएनजी बसों के लिए अनुबंध योजना तैयार करने और व्यय भार का प्रस्ताव तैयार करने, इलेक्ट्रानिक टिकट मशीन (परिचालक) की ई-निविदा की कार्रवाई एक सप्ताह में पूरा करने के लिए कहा गया। बैठक में प्रबंध निदेशक महेश कुमार और मुख्य प्रबंधक संचालन रजनीश राजपूत, केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल, आरटीओ प्रशासन राकेंद्र कुमार सिंह, डीसीपी (यातायात) रवींद्र कुमार, प्रबंधक संचालन अभिनव निगम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद