फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बेटे को मौत की नींद सुलाने वाला पिता गुस्से में कभी-कभी बेटे के गुप्तांग में जलती बीड़ी लगा देता था

Sat, 19 Dec 2020 05:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
कानपुर में घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के ईंट भट्ठे में इकलौते बेटे की पीट-पीटकर हत्या करने वाला दरिंदा पिता संतराम पूर्व में भी मासूम की कुल्हाड़ी से हत्या करने का प्रयास कर चुका था। बेटे को बचाने की कोशिश में पत्नी अनीता को बेरहमी से न सिर्फ पीटता था, बल्कि बेटियों को भी मारकर की दफनाने की धमकी देता था। 
विज्ञापन


पति के हैवानियत की हदें पार करने पर अनीता जब-जब बिवांर थाने पहुंची तब उसने पुलिस के सामने माफी मांगी तो  दोनों फिर साथ रहने लगे। उसके मजदूर साथियों की मानें तो आरोपी अपने पुत्र को अपनी संतान नहीं मानता था। हत्यारोपी संतराम मूसानगर रोड स्थित गांव हथेरूआ के समीप एक ईंट भट्ठा में मजदूरी करने के साथ ही वहीं  झोपड़ी में परिवार संग रहता था। 

मंगलवार रात पांच वर्षीय बेटे रविंद्र ने सोते समय बिस्तर पर पेशाब कर दी थी। जिससे गुस्साए संतराम ने बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी। गुरुवार को कोतवाली पहुंची अनीता ने बताया कि बेटे रविंद्र का जन्म उसके मायके गांव पारा, थाना सुमेरपुर में हुआ था। जन्म के साल भर बाद से ही पति संतराम का रवैया बेेटे के प्रति ठीक नहीं था, वो बेटे की मासूमियत को दरकिनार कर बात-बात पर उसे मारता पीटता था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

बेटे की उम्र बढ़ने के साथ ही उसकी दरिंदगी भी बढ़ती गई और आखिर में उसकी हत्या करके ही माना। उनके बताया कि कुछ वर्ष पूर्व संतराम ने जिद करने पर बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। जिसके बाद बच्चों के साथ वह अपने मायके चली गई थी। घटना से डरकर उसने बिवांर थाने में पति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।

पर संतराम ने पुलिस के सामने माफी मांगकर साथ चलने के लिए राजी कर लिया था। अनीता ने बताया कि संतराम अक्सर मारपीट के साथ मासूम बेटे के हाथ-पैर के अलावा गुप्तांग तक को जलती बीड़ी से दाग दिया करता था। दर्द से बिलखते बेटे को देखकर विरोध करने पर उसे जान की धमकी देता था। घटना वाली रात भी हत्यारोपी ने बेटे के पैर को आग से दाग दिया था।

हेड इंजरी से हुई थी मौत, चोटें बयां कर रहीं दरिंदगी
बेटे के हत्यारोपी पिता संतराम को पुलिस ने माती जेल भेजने के बाद बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। गुरुवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पांच वर्षीय रविंद्र की मौत का कारण हेड इंजरी आया है। पुलिस का अनुमान है कि मारपीट के दौरान संतराम ने मासूम को उठाकर जमीन पर पटक दिया होगा। जिससे उसके सिर पर गहरी चोट लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। मासूम के शरीर पर पीटने के निशान उसके साथ हुई दरिंदगी की हकीकत बयां कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें