कानपुर के पनकी पंचमुखी हनुमान मंदिर में महंत की गद्दी को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को एक बार फिर मंदिर परिसर अखाड़ा बन गया। मंदिर के महंत जितेंद्र दास ने अपने सगे बड़े भाई व मंदिर की महंत गद्दी का दावा करने वाले जनार्दन दास को श्रद्धालुओं के सामने ही पीट दिया।
इतना ही नहीं उन्हेंं धक्के मारते हुए गर्भ गृह से बाहर भी कर दिया। ब्रह्मलीन महंत भोलेश्वर दास के चेले जनार्दन दास महंत की गद्दी को लेकर अपना दावा करते हैं, जबकि जितेन्द्र दास महंत की गद्दी पर काबिज है। पनकी मंदिर के ब्रह्मलीन महंत भोलेश्वर दास के चेले जनार्दन दास शनिवार दोपहर मंदिर के गर्भ गृह में खड़े होकर श्रद्धालुओं की सेवा में लगे हुए थे।