फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के बड़े कारोबारी का भवन ध्वस्त

Wed, 14 Jan 2015 03:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वरूपनगर में मंगलवार को कारोबारी ओमप्रकाश शुक्ला के निर्माणाधीन भवन को तोड़ दिया गया।  केडीए प्रवर्तन दल ने कारोबारी से दस लाख रुपये कंपाउंड चार्ज भी वसूला है। कार्रवाई के दौरान कारोबारी और उनके सहयोगियों की प्रवर्तन दल के अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन


कारोबारी पर सील भवन में निर्माण कराने का आरोप है। केडीए के प्रवर्तन दस्ते ने करीब आठ साल बाद शहर में ध्वस्तीकरण की यह कार्रवाई की है। गदा छाप तंबाकू के मालिक ओम प्रकाश शुक्ल सूटरगंज में रहते हैं।

इनका स्वरूपनगर में लिटिल फॉक्स स्कूल के पास बहुमंजिला भवन बन रहा है। इन दिनों इसका बेसमेंट, ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर बन चुका है।

मंगलवार सुबह अधीक्षण अभियंता सरवत अली की अगुवाई में प्रवर्तन दस्ता बुल्डोजर लेकर भवन ध्वस्त करने पहुंचा। कार्रवाई की जा रही थी, तभी ओम प्रकाश शुक्ल और उनके सहयोगी आ गए और दस्ते से नोकझोंक की।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता ने बताया कि ओम प्रकाश सील के बावजूद निर्माण करा रहे थे। बताया कि नक्शे के विपरीत निर्माण कराने में यह भवन दो बार सील किया गया था।

बताया कि इसके अलावा जाजमऊ और चकेरी से दो दिन में 20 लाख रुपये सरचार्ज वसूला गया है। अधिशासी अभियंता प्रवर्तन एक एम के मिश्रा ने बताया कि अग्रिम शमन शुल्क के रूप में दस लाख रुपये का चेक लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें