बकेवर। ससुरालीजनों ने पत्नी से सुलह की बात कहकर घर बुलाकर युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। ग्राम अभिनयपुरा थाना बसरेहर निवासी विवेक ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया।
इसमें बताया कि उसकी शादी लखना कस्बे के पचपेड़ा मोहल्ला निवासी प्राची पुत्री रिषी यादव के साथ हुई थी । शादी के बाद उसकी पत्नी आयेदिन लड़ाई झगड़ा करने लगी और अपने मायके चली गई। इसके बाद तमाम पंचायत हुई लेकिन पत्नी आने को तैयार नहीं हुई। 17 जून की शाम सात बजे उसके पास रिंकू निवासी पचपेड़ा मोहल्ला लखना आया और बोला कि वह उसके साथ लखना चले हम प्राची से सुलह करा देंगे।
इस पर वह रिंकू के साथ प्राची के घर गया। यहां मौजूद ससुरालियों से वह बातचीत करने लगा। इस पर सभी लोग बातचीत में उसके साथ गालीगलौज करने लगे। उसने जब गालियां देने से मना किया तो उसकी पत्नी प्राची, उसका भाई आदेश उर्फ पिंटू पुत्र रिषी यादव के अलावा नितिन, हर्षित पुत्रगण संजीव उर्फ बड़े ने नामजद आरोपितों ने लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।